उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ के आलमबाग को राहत दिलाने पहुंचे रोडवेज अफसर, बसों के जाम से निजात दिलाने के लिए तलाशे गए विकल्प

आलमबाग में मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रथम बार नोडल अफसर के साथ नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने आलमबाग बस स्टेशन का मुआयना किया। चारबाग बस अड्डा आलमबाग शिफ्ट होने के बाद नए क्षेत्रीय प्रबंधक ने निरीक्षण कर रोडवेज बसों से लगने वाले जाम से राहत के लिए विकल्प तलाशे। रोडवेज अफसरों और कर्मियों से बातकर बसों की रवानगी तय समय सारणी से कराने के निर्देश दिए। बसों को सड़क पर न रुकने दिया जाए।

बस स्टेशन में चारबाग बस स्टेशन प्रबंधन एवं आलमबाग बस स्टेशन प्रबंधन की ओर से अलग-अलग पूछताछ काउंटरों को एक किए जाने का भी निर्देश आरएम ने दिया। यही नहीं शालीमार की ओर से उपयोग किए जा रहे उपनगरीय डिपो कार्यालय को रिक्त किए जाने के साथ ही बस स्टेशन पर उच्चस्तरीय साफ सफाई रखे जाने का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।

दरअसल शुक्रवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुक्रवार शाम औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बसों से लगने वाले जाम में वह स्वयं फंस गए। रेंग रहे वाहनों के बीच से गुजरते हुए आरएम सहाय आलमबाग बस स्टैंड पर पहुंचे। उनके साथ नोडल अधिकारी संजीव कांत, एआरएम विधिक एमपी सिंह ने आलमबाग बस टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। डिपो के अधिकारी और कर्मियों ने आरएम से कहा कि जाम की वजह बसों का बेड़ा यहां पर ज्यादा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button