देशबड़ी खबर

BJP की रितू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर; कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, अब बनेंगी BMC की बॉस, सस्पेंस खत्म हुआ

मुंबई के नए मेयर को लेकर भाजपा ने सस्पेंस खत्म कर दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मेयर पद के लिए बीजेपी ने रितू तावड़े का नाम फाइनल किया है। रितू तावड़े का नाम बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की हुई अंतिम रणनीति बैठक में तय हुआ। जबकि महायुति गठबंधन के तहत एकनाथ शिंदे की शिवसेना से संजय शंकर को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। रितू तावड़े और संजय शंकर ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि BMC में मेयर और डिप्टी मेयर निर्विरोध तौर से बीजेपी और शिंदे शिवसेना का ही चुना जाना है। अब 11 फरवरी को मेयर चुनाव में सिर्फ औपचारिकता बाकी रह गई है।

मुंबई में पहली बार बीजेपी मेयर

पहली बार भारतीय जनता पार्टी का बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में मेयर बनने जा रहा है। भाजपा का सपना आखिर पूरा हुआ और पार्टी ने अब राज्य की सत्ता के साथ-साथ BMC पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में पहली बार बीजेपी मेयर बनने के चलते ही बीएमसी के बीजेपी कार्यालय में पंडितों को बुलाया गया। मेयर के नाम के ऐलान के पहले वेद मंत्रों का उच्चारण हुआ और शंखनाद भी किया गया। वहीं महायुति गठबंधन के इस फैसले को बीएमसी में संतुलन और विकास एजेंडा आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन हैं रितु तावड़े, जो मुंबई की नई मेयर होंगी

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की नई बॉस बनने जा रहीं रितु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। वह एक हिन्दू मराठी चेहरा हैं। रितु तावड़े पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है। मराठा समुदाय से होने के बावजूद, उन्होंने गुजराती बाहुल्य वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था

रितु तावड़े ने 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद से पार्टी में लगातार उनका कद मजबूत होता गया और अब वह मुंबई की नई मेयर बनने जा रहीं हैं। रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं। रितु तावड़े का मुख्यता राजनीतिक सफर यहीं से शुरू हुआ। इसके बाद वह 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गई थीं. इसके बाद हाल ही में 2025 के चुनाव में वह वार्ड नंबर 132 से जीतीं। उन्हें बीजेपी से मेयर पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button