कारोबारबड़ी खबर

India AI समिट में पीएम मोदी, आकाश अंबानी ने दिखाए भविष्य के मॉडल

  • पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में जियो के एआई विजन पर चर्चा की

India AI Impact Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो इंटेलिजेंस पवेलियन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कई अत्याधुनिक मॉडलों और समाधानों की लाइव प्रस्तुति देखी. यह दौरा भारत में तेजी से बढ़ते AI इकोसिस्टम और निजी क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करने वाला माना जा रहा है.

आकाश अंबानी ने दिखाई AI की पूरी झलक

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी को जियो के व्यापक AI इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे कंपनी का AI स्टैक एंटरप्राइज इंटेलिजेंस से लेकर स्मार्ट होम तक समाधान दे रहा है. प्रधानमंत्री ने Jio AI Stack, Jio Sanskriti AI, Jio Arogya AI, Jio Shiksha और Jio AI Home जैसी पहलों का अवलोकन किया. ये प्लेटफॉर्म भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक कंटेंट को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने और स्मार्ट जीवनशैली को सक्षम बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं.

हेल्थ, शिक्षा और संस्कृति में AI की ताकत

पवेलियन में प्रदर्शित मॉडलों ने दिखाया कि AI किस तरह अस्पतालों में बेहतर निदान, स्कूलों में पर्सनलाइज्ड लर्निंग और भारतीय भाषाओं के संरक्षण में मदद कर सकता है. जियो का फोकस ऐसी तकनीक विकसित करना है जो सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव और छोटे कस्बों तक भी पहुंचे. कंपनी ने ‘AI for All’ के अपने विजन को दोहराते हुए कहा कि उन्नत तकनीक को सुलभ और समावेशी बनाना ही असली डिजिटल परिवर्तन है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button