पंजाबराज्य

विजिलैंस ब्यूरो ने 4000 रुपए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथ किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के मद्देनज़र चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत पी.एस.पी.सी.एल. दफ्तर ज़िला फाजिल्का में तैनात जूनियर इंजीनियर स्वर्न सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेती रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते राज्य विजिलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को गांव गगन के ज़िला फाजिल्का के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

वक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता कृषि का काम करता है और उसके पारिवारिक सदस्य ने बिजली मीटर में खराबी होने के कारण बिजली फिर चालू करने के लिए बिजली की तार मेन स्पलाई के साथ सीधी ही जोड़ दी थी। इस मामले की जांच के लिए आरोपी स्वर्न सिंह जूनियर इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल फाजिल्का मौके पर पहुंचा और उसने शिकायतकर्ता ख़िलाफ़ बिजली चोरी का केस दर्ज करने की धमकी दी।

इसके बाद, शिकायतकर्ता उक्त जूनियर इंजीनियर को उसके दफ़्तर में मिला, जहां उसने मामले को रफा- दफ़ा करने के लिए शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने 5000 रुपए रिश्वत मांगने वाली वह बातचीत बतौर सबूत रिकार्ड कर ली। दोषी जूनियर इंजीनियर को बार- बार विनती करने पर सौदा 4000 रुपए में तय हो गया।

उसकी शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद, विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। इस संबंधित में विजिलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में दोषी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे वाली जांच जारी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button