पंजाबराज्य

फरीदकोट में पाकिस्तान- समर्थित ड्रग कंट्रोल के साथ संबंधित एक सेना जवान, बर्ख़ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्ति 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू

चंडीगढ़/ फरीदकोट: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारटेल का पर्दाफाश करते हुए एक सेना जवान और बर्ख़ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 4.8 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ गोलडी निवासी लुधियाना, जो इस समय भारतीय सेना में सेवा निभा रहा है, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर ( बर्ख़ास्त पीएपी कैडर कर्मचारी) और डिंपल रानी निवासी फ़िरोज़पुर, रमनदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत सभी निवासी मोगा के तौर पर हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के इलावा, पुलिस टीमों ने तीस हज़ार ड्रग मनी भी ज़ब्त की और उनकी दो गाड़ियां, जिनमें थार और एक्सयूवी- 500 शामिल है, को ज़ब्त किया है, जिनका प्रयोग वह नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह सफलता बहुत ही योजनाबद्ध और ख़ुफ़िया आपरेशन और 2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी का नतीजा है, जिसके साथ कारटेल की दूर तक फैली जड़ों का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी पाकिस्तान- आधारित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे, जो हेरोइन की खेप को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है। आप्रेशन संबंधित विवरन सांझा करते हुए एस.एस.पी. फरीदकोट डा. प्रग्या जैन ने कहा कि 20- 21 फरवरी की बीच का रात को, सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने ग्रीन एवेन्यू नज़दीक एक थार गाड़ी को रोका। डीएसपी (फरीदकोट) तरलोचन सिंह के नेतृत्व में की गई तलाशी दौरान 1.008 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके साथ चार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘ पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर द्वारा एक एक्सयूवी- 500 गाड़ी में स्पलाई की गई थी। इस सुराग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने गांव गोलियाना सेमनाला नज़दीक बॉक्सर और उसकी साथी डिम्पल रानी को रोका और उनके कब्ज़े में से 3.796 किलोग्राम हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद किया।‘‘

डा. प्रग्या जैन ने आगे बताया कि मुख्य सरगना, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर, एक अपराधी है, जिस पर 9 अपराधिक मामले पहले ही दर्ज है, जबकि बाकी सदस्य भी एन.डी.पी.एस. और आर्मज़ एक्ट के अंतर्गत अहम अपराधिक रिकार्ड वाले है। एक सेवा निभा रहे सेना के जवान और एक बर्खास्त पुलिस कर्मचारी की सम्मिलन एक बड़े नैटवर्क की तरफ इशारा करती है, जो तस्करी के लिए संस्थागत ज्ञान का प्रयोग करने में समर्थ है। उन्होंने नाकों और टोल प्लाजों से आसानी के साथ निकलने के लिए अपने अधिकारित पहचान पत्रों का दुरुपयोग किया। वाहनों में महिला साथियों की मौजूदगी, नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए सोच- समझ कर किए गए ढंग-तरीके की तरफ भी इशारा करती है।

पुलिस ने सभी अपराधियों का रिमांड ले लिया है जिससे अगले-पिछले संबंधों की ओर जांच की जा सके, विशेष तौर पर सरहद पार काम करने वाले हैंडलरों और नशे की बांट करने वाले स्थानीय टिकानों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 27 ए के अंतर्गत एफआईआर नंबर 95 तारीख़ 21.02.2026 दर्ज की गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button