बड़ी खबरविदेश

Iran-Israel War: तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने भी इजरायल पर दागीं मिसाइलें, एक साथ 7 देशों पर किया अटैक

मिडिल ईस्ट (मध्यपूर्व) में एक बार फिर बड़ी जंग छिड़ गई है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया। तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी की है। ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए इजरायल पर मिसालें दागी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और पुलिस से हथियार डालने को कहा। ट्रंप ने कहा कि वह किसी भी सूरत में ईरान को परणामु नहीं बनाने देंगे।

MUSKAN DIXIT (35)

अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी करते हुए मिडिल ईस्ट में भारी सेना तैनात कर रखी है। पिछले कई दिनों से अमेरिकी सैनिक ईरान की घेराबंदी में जुटे हैं। तभी से ये संकेत बने हैं कि अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमला करेंगे। हालांकि इस बीच अमेरिका और इजरायल के बीच ओमान की मध्यस्थता से बातचीत भी जारी है। जेनेवा में दोनों देशों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। कुछ मुद्दों पर सहमति बनी तो कुछ पर बातचीत जारी थी। इसी बीच इजरायल ने अमेरिका के सहयोग से ईरान पर हमला कर दिया है। ईरान के कई शहरों पर मिसाइल हमलों की फुटेज सामने आई हैं।

MUSKAN DIXIT (36)

बमबारी के बीच लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। उधर, इजरायल ने सुरक्षा के मुद्देनजर देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। रमजान के महीने में इस जंग से मिडिल ईस्ट में भारी उथल-पुथल मच गई है। जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिकी बेस पर मिसाइलें, हर तरफ धमाकों की गूंज 

ईरान ने अमेरिकी सेना के कई प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, कतर का अल उदैद एयर बेस (Al Udeid Air Base), मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा एयर बेस, कुवैत में अली अल-सलेम एयर बेस (Ali Al Salem Air Base), UAE के पास अल धफरा एयर बेस (Al Dhafra Air Base), बहरीन के यूएस नेवी की 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाया है। बहरीन सरकार ने इसकी पुष्टि की है, जहां मिसाइल हमले के बाद धमाके और धुआं देखा गया।

ये हमले अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमलों के जवाब में किए गए हैं। ईरान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता पर हमला बताते हुए जवाबी कार्रवाई की।

MUSKAN DIXIT (34)

हमलों के दृश्य भयावह

सोशल मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में राहगीरों द्वारा शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में तेज धमाके, आग के गोले, घना धुआं और विस्फोट के बाद उठते गुबार साफ दिख रहे हैं। बहरीन के मनामा में सायरन बज रहे हैं, जबकि कतर, कुवैत और अबू धाबी में भी विस्फोटों की खबरें हैं। कई जगहों पर एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रभावित हुए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button