उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में रोजगार का सुनहरा मौका…, लगेगा ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेंगे जॉब्स

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को निजी क्षेत्र में मजबूत रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ की ओर से पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 (रविवार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) को सुबह 10 बजे से शाम तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (जुपिटर हॉल), गोमती नगर, लखनऊ में होगा।

इस मेले में सिर्फ महिलाओं को ही भाग लेने का मौका मिलेगा। उम्र 18 से 40 साल के बीच की उम्मीदवार शामिल हो सकती हैं। यहां पर 10वीं, 12वीं पास से लेकर बीबीए, एमबीए, बीटेक (किसी भी ब्रांच), फार्मेसी, अन्य ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

50 से ज्यादा नामी कंपनियां मौके पर भर्ती करेंगी, जिसमें हजारों पदों पर चयन होगा। इसमें फ्लिपकार्ट, रिलायंस जिय,  आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, बजाज फिनसर्व / बजाज मैक्स, अमेजन, महिंद्रा फाइनेंस, केएफसी, ज़ेप्टो,  पैंटालून्स, और कई अन्य (रिटेल, आईटी, बैंकिंग, कस्टमर सर्विस, लॉजिस्टिक्स, सेल्स आदि क्षेत्रों में) कंपनियां शामिल होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट (rojgaarsangam.up.gov.in या ncs.gov.in) पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

अनुमान है कि इस एक दिवसीय मेले में 5,000 से ज्यादा महिलाओं को नौकरी मिल सकती है। साक्षात्कार मौके पर ही होंगे, इसलिए तैयार रहें!

जरूरी दस्तावेज साथ लाएं:

– कई कॉपीज में बायोडाटा (सीवी)
– आधार कार्ड
– पासपोर्ट साइज फोटो
– 10वीं से ऊपर की सभी मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
– पंजीकरण स्लिप (प्रिंट या मोबाइल पर)

पंजीकरण पूरी तरह फ्री है! इच्छुक महिलाएं इन तरीकों से रजिस्टर कर सकती हैं:
– आधिकारिक वेबसाइट: rojgaarsangam.up.gov.in या ncs.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
– क्यूआर कोड स्कैन करके भी आसानी से रजिस्टर करें (प्रचार सामग्री में उपलब्ध)

अधिक जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करें।

कौशल विकास मिशन का बड़ा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने 2026 में पांच मेगा रोजगार मेलों की योजना बनाई है, जिनके जरिए कुल एक लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का टारगेट है। ये मेले लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी में लगेंगे। हर मेले में करीब 100 कंपनियां शामिल होंगी (कुल 500+ कंपनियां), और प्रत्येक में लगभग 20,000 उम्मीदवारों को अवसर मिलेंगे। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों में भर्तियां होंगी।

विस्तृत तारीखें और कार्यक्रम जल्द जारी होगा। इसके अलावा, अप्रैल से हर जिले में नियमित रोजगार मेलों की शुरुआत होगी, जहां सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवाओं को कंपनियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही करियर गाइडेंस और स्किल डेवलपमेंट स्कीम्स की जानकारी भी दी जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button