उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया रिएक्शन, खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज; जानें क्या बोले

रायबरेली: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों यात्रा लेकर निकले हैं। इस बीच उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला हो गया। आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वह तो यहां बैठे हुए हैं तो वह हमला कैसे करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का अटेंशन पाने के लिए किया गया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को किया खारिज

दरअसल, यात्रा के दूसरे दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशुतोष महाराज पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मैं तो यहां बैठा हूं। आप लोगों के माध्यम से हमें पता चला है। यह भी पता चला है कि वहां के अटेंडेंट ने बताया है कि जब वह बाथरूम जा रहे थे तो ठीक थे वहां से लौटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है। मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है वह जाने, मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा।

पूरे मामले पर जताई अनभिज्ञता

आशुतोष महाराज के द्वारा सबूत पेश किए जाने की बात स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर उनके पास सबूत थे तो वह लैपटॉप लेकर घूम रहे हैं, पहले ही दे दिए होते। इस तरह  की हरकतें हम लोग नहीं करते हैं। हमने अपने समर्थकों से साफ कहा है कि जो जवाब देना है वह शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि बौद्धिक रूप से दें। इस तरह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज सुबह आशुतोष महाराज पर हुए हमले को लेकर पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई और खुद पर लगे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button