देशबड़ी खबर

मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय

नई दिल्ली:  खाड़ी के देशों से एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसा हुआ था। अब यह जहाज जंग से प्रभावित इलाके से निकलकर भारत पहुंच गया है। शिपिंग मिनिस्ट्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में  इस शिप के बारे में जानकारी दी है। वहीं विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 550 नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है।

होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित क्रॉस किया

इससे पहले शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया था कि एलपीजी लेकर आ रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है और शाम  बजे तक भारत पहुंच जाएगा। कार्गो उतारने में कोई देरी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध ग्रस्त क्षेत्र खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में रुके हुए हैं। वहीं क्रूड ऑयल लेकर यूएई से रवाना हुआ जग लाडकी जहाज भी सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज कल मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच जाएगा। वहीं एलपीजी लेकर आ रहा भारतीय जहाज’नंदा देवी’ कल कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगा।’

550 भारतीय ईरान से आर्मेनिया के रवाना

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ईरान से 550 भारतीय ज़मीनी बॉर्डर के रास्ते ईरान से आर्मेनिया के लिए रवाना हो चुके हैं। इनमें से 234 लोग धार्मिक यात्रा पर थे। 90 लोग अज़रबैजान के रास्ते वापस भारत लौट रहे हैं। इन लोगों के मूवमेंट को तेहरान में हमारी एम्बेसी ने आसान बनाया। उन्होंने वीज़ा के साथ-साथ ज़रूरी आव्रजन औपचारिकताओं में भी उनकी मदद की। तेहरान में हमारी एम्बेसी, सभी मुश्किलों के बावजूद, पूरी तरह से काम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से, वे तेहरान से बाहर के स्टूडेंट्स को भी उन शहरों में शिफ्ट करने में कामयाब रहे हैं जो उनके लिए ज़्यादा सुरक्षित हैं।”

खाड़ी देशों से 20 हजार यात्री भारत लौटे

वहीं विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने कहा, “इस इलाके से 20,000 पैसेंजर भारत लौट आए हैं। सऊदी अरब में, अलग-अलग एयरपोर्ट से भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। ओमान से भी भारत के अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। कतर एयरस्पेस थोड़ा खुला है जबकि कुवैत एयरस्पेस 28 फरवरी, 2026 से बंद है। बहरीन और इराक में, जहां एयरस्पेस बंद है, वहां भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब से आने-जाने में मदद की जा रही है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button