उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊसम्भल

मामी से निकाह की जिद में खून! संभल में पति ने बच्चों के सामने पत्नी को कैंची घोंपकर हत्या की

संभल: संभल जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मामी से निकाह की जिद में एक पति ने अपनी पत्नी को चार बच्चों के सामने ही बेहरमी से हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने खुद को भी कैंची मारकर आत्महत्या की कोशिश की,लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आशा वर्कर थी मृतका

यह सनसनीखेज वारदात संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय गांव में हुई। मृतका की पहचान नजमा (38) के रूप में हुई है,जो आशा वर्कर के रूप में काम कर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। वहीं आरोपी शौहर मोहम्मद नफीस (40) पेशे से मेडिकल स्टोर संचालक बताया जा रहा है।

आरोपी का अपनी मामी के साथ चल रहा था अफेयर

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक नफीस का अपनी ही मामी के साथ पिछले करीब तीन साल से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो साल पहले हालात इतने बिगड़ गए कि नजमा अपने चार बच्चों के साथ पति का घर छोड़कर मंडी किशनदास सराय क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहने लगी थी। वहीं उसे छह माहीने बाद आशा वर्कर की नौकरी मिल गई और वह बच्चों का भरण-पोषण करने लगी।

कई महीने से तलाक देने का बना रहा था दबाव

बताया जा रहा है कि नफीस पिछले कई महीनों से नजमा पर तलाक देने का दबाव बना रहा था,ताकि वह अपनी मामी से निकाह कर सके। लेकिन नजमा इसके लिए तैयार नहीं थी। रविवार रात मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद नफीस इफ्तार कर पत्नी से बातचीत करने उसके घर पहुंचा। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच तलाक और मामी से संबंध को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में नफीस ने घर में रखी कैंची उठाकर नजमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीन वार करते ही नजमा लहू-लुहान होकर गिर पड़ी और मौके पर उसकी मौत हो गई। ये खौफनाक मंजर चारों बच्चों की आंखों के सामने घटित हुआ ऐसा कहा जा रहा है।

आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की

घटना के बाद नफीस ने खुदकुशी की भी कोशिश की। उसने खुद को भी कैंची मारकर जान देने की कोशिश की,लेकिन शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से खून से सनी कैंची बरामद कर ली है। नजमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल नफीस को इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक जांच के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का बयान

इस मामले में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह का कहना है कि हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेज दिया है। खून से सनी कैंची बरामद कर फिंगर प्रिंट के लिए फोरेंसिक लैब भेज दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा। विधिक कार्रवाई जारी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button