देश

हुमायूं कबीर ने भवानीपुर से उतारा अपनी पार्टी का उम्मीदवार, ममता बनर्जी के सामने अब त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं। टीएमसी, बीजेपी के बाद अब हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने कई अहम सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

पूनम बेगम भवानीपुर से उम्मीदवार

हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी की ओर से भवानीपुर सीट पर पूनम बेगम को उतारा गया है। इस सीट पर पूनम बेगम का सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा। नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीट से शाहिदुल हक को मैदान में उतारकर AJUP ने बड़ा दांव चला है।

त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

भवानीपुर में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भवानीपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं। वे सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे यह सीट 2026 चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल लड़ाइयों में शामिल हो गई है।

दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हुमायूं कबीर

खुद पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नौदा सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हुमायूं कबीर के खुद मैदान पर आने से यह साफ हो गया है कि पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

पार्टी ने फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को कंदी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। AJUP ने ऐलान किया है कि वह कुल 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी उम्मीदवारों की सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी।

जानिए कब आएगा घोषणापत्र

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का चुनावी घोषणापत्र 28 मार्च को सामने आएगा। पार्टी के इस घोषणापत्र में स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव जैसे मुद्दों को मुख्य प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button