उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

“योगी की पाती”: 9 साल में बदला यूपी का चेहरा, CM योगी का भावुक पत्र, महिलाओं से लेकर युवाओं तक की सशक्तिकरण यात्रा, विकास के नए अध्याय!

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत मां दुर्गा के आशीर्वाद से करते हुए कहा कि आध्यात्मिक प्रेरणा और जनसहभागिता के बल पर उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के प्रभाव से महिलाएं अब विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर थे, जबकि आज उत्तर प्रदेश रोजगार और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने की बात भी कही। शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब गरीब और श्रमिक वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिसके लिए अटल आवासीय विद्यालयों जैसी पहलें की गई हैं।

इसके अलावा, वंचित और पिछड़े वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, कानून-व्यवस्था में सुधार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को भी पत्र में प्रमुखता से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार के निरंतर प्रयासों और जनसमर्थन का परिणाम बताया। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण और प्रदेश के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नागरिक मिलकर उत्तर प्रदेश को और अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button