उत्तर प्रदेशबस्तीराज्य

पत्नी से मिला छुटकारा तो घर से देवी मां के दरबार तक दंडवत कर पहुंचा पति, खुशी से बोला, आज मन्नत पूरी हुई

बस्तीः यूपी के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर एक बेहद अजब गजब मामला सामने आया है, यहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर उससे छुटकारा पाने के लिए देवी मां से मन्नत मांगी थी,जो अब पूरी होने के बाद उसने अपने संकल्प को निभाकर सबको हैरान कर दिया है, दर असल जोगेश अपनी पत्नी से बहुत परेशान हो गया था और उस से छुटकारा पाने पर देवी मां की मन्नत मांगी थी अगर उस का तलाक हो जाता है तो वह 12 घंटे में दंडवत 9 किलोमीटर चलते हुए देवी मां के मंदिर तक पहुंचा। बता दें इनकी शादी 2022 में हुई थी और 2026 में उस का तलाक हो गया है, जिसकी वजह से उस ने अपना संकल्प पूरा किया।

देवी मां से मानी थी मन्नत

पति ने बताया कि मां बैडवा माता से प्रार्थना की थी कि यदि उसे अपनी पत्नी से मुक्ति मिल जाती है, तो वह अपने घर से भानपुर स्थित माता के मंदिर तक दंडवत यात्रा करते हुए दर्शन करने पहुंचेगा। समय बीतने के साथ उसकी मन्नत पूरी हो गई। इसके बाद उसने अपने वचन को निभाने का निर्णय लिया।

सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी रहे तैनात

इस दंडवत यात्रा के लिए उसने बाकायदा पहले प्रशासन से अनुमति भी ली। पति ने एसडीएम से सड़क मार्ग पर दंडवत यात्रा करने की मंजूरी मांगी थी। जिसे स्वीकृति भी मिल गई। प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी, जो पूरी यात्रा के दौरान उसके साथ मौजूद रहे।

12 घंटे में 9 किमी दंडवत चला युवक

शनिवार की सुबह उसने बिना अन्न और जल ग्रहण किए अपनी कठिन यात्रा की शुरुआत की। लगभग 9 किलोमीटर लंबी दूरी को उसने दंडवत करते हुए करीब 12 घंटे में पूरा किया। यह यात्रा शारीरिक रूप से काफी कठिन मानी जाती है, लेकिन उसने अपने संकल्प के प्रति दृढ़ता दिखाई। यात्रा के दौरान उसके परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग भी उसके साथ चलते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे, जिससे माहौल धार्मिक बना रहा।

शाम करीब 6 बजे वह भानपुर स्थित मंदिर पहुंचा जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया। इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button