देशबड़ी खबर

“बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा”, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश की जनता में बीजेपी का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- ‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया। मैं देशभर के कोटि कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं।’

पीएम मोदी ने की नितिन नवीन की तारीफ

इसके साथ ही पीएम मोदी ने मौजूदा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यो की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस ऊर्जा को देखकर ऐसा लग रहा है कि नवीन जी (बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन) ने पार्टी में नवीनता भर दी है।

लाखों कार्यकर्ताओं के तप-त्याग से ये उपलब्धि हासिल हुई

पीएम मोदी ने कहा कि आज BJP जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।

आरएसएस के विशाल और पवित्र वट वृक्ष से प्रेरणा मिली

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उल्लेख करते हुए कहा कि आरएसएस के विशाल और पवित्र वट वृक्ष के नीचे हमें साफ नीयत के साथ सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली। फिर शुरुआत के कुछ दशकों में हमने संगठन के लिए नीतियां निर्धारित करने में अपनी ऊर्जा लगाई। उसके बाद जो समय आया जब भाजपा ने पूरी निष्ठा के साथ खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी बनाने में झोंक दिया।

हमने कार्यकर्ताओं का ऐसा विशाल कैडर खड़ा किया, जिनमें सेवा भावना से काम करने का समर्पण था, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और जिन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया।

सेवा आधारित राजनीति को मिला भारी समर्थन

पीएम मोदी ने आगे कहा-” सत्ता को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का धीरे-धीरे पतन होने लगा और सेवा आधारित राजनीति को धीरे धीरे लोगों का भारी समर्थन मिलने लगा। आज हमें इस बात का गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में एक नया सिद्धांत स्थापित किया। राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत।”

हम 1984 का वह दौर भूल नहीं सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेस सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रही है। ऐसे में BJP पर देशवासियों का भरोसा बढ़ता रहा और BJP  धीरे धीरे चुनाव जीतने लगी। हमारे आने से देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हो गईं। एक धारा बनी सत्ता आधारित राजनीति तो दूसरी धारा बनी सेवा आधारित राजनीति।

हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रही बीजेपी

उन्होंने आगे कहा-“देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे। अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण… ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है। और हमारा मिशन अभी भी जारी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है।’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button