उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने किया 12 IPS अफसरों का तबादला; जानें कहां किसको मिली तैनाती

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने यूपी में तैनात 12 IPS अफसरों को एक साथ तबादला कर दिया है। सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन का ट्रांसफर प्रयागराज हो गया है। अब वे पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस खबर में जानें कि अन्य 11 IPS अफसरों को कहां और किस पद पर तैनाती मिली है।

बहराइच में हुआ IPS मनोज कुमार रावत का तबादला

बता दें कि गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत का तबादला संभल में हुआ है। वे यहां अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के रूप में तैनात होंगे। वहीं, मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर ) आयुष विक्रम सिंह का ट्रांसफर बहराइच किया गया है। वे यहां अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) का कार्यभार संभालेंगे।

मेरठ हुआ सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर

इसके अलावा, सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का ट्रांसफर मेरठ किया गया है। वे मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के रूप में नियुक्त होंगे। वहीं, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन अब बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के रूप में तैनात रहेंगे।

IPS ट्विंकल जैन को लखनऊ में मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद लिपि नागयाच अब से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी के रूप में नियुक्त होंगी।

मिर्जापुर में हुआ IPS राजकुमार मीणा का तबादला

साथ ही, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज राजकुमार मीणा अब से मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात होंगे। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ ऋषभ रनवाल अब से सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

IPS आलोक कुमार का प्रतापगढ़ में हुआ ट्रांसफर

जान लें कि संभल के सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार का ट्रासंफर प्रतापगढ़ में हुआ है, वे यहां अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी डॉ. ईशान सोनी अब से जालौन में तैनात होंगे। वे जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त होंगे। इसके अलावा, सहायक पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ मयंक पाठक अब से सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button