उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी: साली को भगाकर ले जा रहे जीजा ने कार से ससुरालवालों को कुचला, साले समेत 3 की मौत

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक जीजा ने साली को कार से लेकर भागते समय अपने ससुरालवालों को ही कुचल दिया। इस घटना में साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हैं।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक साली को लेकर भाग रहे कार सवार जीजा को ससुरालियों ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार जीजा ने ससुरालियों पर कार चढ़ाकर साले सहित 3 को मौत के घाट उतार दिया और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले आरोपी दीपक सोनी अपनी नाबालिग चचेरी साली को भगाकर ले गया था। मामले में रविवार शाम चौकी में पंचायत हुई लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। पंचायत के बाद दीपक, साली को कार में ले जा रहा था, जिसे ससुरालियों ने रोकने की कोशिश की।

पीछा कर रहे ससुरालियों ने कोरवां के पास कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दीपक ने तेज रफ्तार में कार चढ़ा दी, जिससे साले सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अन्नू सोनी (35) और अवध बिहारी सोनी (23) और सत्यवान सोनी (30 ) रूप में हुई।

साली को क्यों भगाकर ले गया जीजा?

परिजनों ने बताया कि दीपक अपनी साली की शादी अपने सगे साले सत्यवान सोनी के साले से करना चाहता था जिसको लेकर एक सप्ताह पहले दीपक अपनी साली को लेकर अपने गांव चला गया था और वहीं दोनों की शादी करवा दी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। मामले में चौकी में समझौता करने दोनों पक्षो के लोग गए थे लेकिन समझौता नहीं हो सका। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल कर साथ पहुंचे और 3 टीमें गठित कर जांच शुरू कर दिया।

इस घटना में जो चार लोग घायल हुए हैं, उसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया और तनाव की स्थिति को देखते हुवे SP ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया एक युवक का घरेलू विवाद था। चौकी में समझौता कराने आये थे, जिसके बाद घर लौट रहे कार सवार व्यक्ति ने बाइको में टक्कर मारी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों ने कार चढ़ाकर हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button