उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर बवाल : उग्र भीड़ ने पलटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी): थाना मैलानी क्षेत्र के मोतीपुर गांव में विवादित जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार शाम बड़ा बवाल हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इस दौरान 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। डीएम-एसी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

गांव मोतीपुर में गुरुद्वारे के सामने स्थित ग्राम पंचायत की खाद गड्ढा भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच अंबेडकर जयंती के अवसर पर कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, जिससे तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंचे बांकेगंज चौकी प्रभारी संतोष तिवारी ने प्रतिमा हटवाने की कोशिश की, जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान चौकी प्रभारी का बिल्ला भी फट गया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भी पहुंचे, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और हाथापाई करते हुए पथराव करने लगी। मजिस्ट्रेट की गाड़ी समेत कई वाहनों को पलट दिया। एक कार को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालात बेहद खराब होने पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को मौके पर भेजा गया।

cats

पीएसी ने लाठीचार्ज कर किसी तरह से उपद्रवियों को खदेड़ कर हालातों को नियंत्रित किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। पुलिस कस्बे में पैदल मार्च कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने प्रतिमा हटाकर आस्था को ठेस पहुंचाई, जबकि पुलिस का कहना है कि जमीन विवादित होने के कारण यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश थे।

इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान करीब सात चौपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में 20 पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल हुए हैं। सूचना पर एसडीएम प्रतिभा त्रिपाठी और तहसीलदार भीमचंद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

cats

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जमीन विवादित है और मामले का निस्तारण होने तक दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रतिमा रखे जाने पर उसे हटाया गया। महिला पक्ष को भी निर्माण कार्य से रोका गया था। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जमीन को लेकर आमने-सामने दोनों पक्ष

एक पक्ष का दावा है कि जमीन का बैनामा कराया जा चुका है, जबकि ग्रामीण इसे ग्राम समाज की भूमि बता रहे हैं। इसी विवाद के चलते तनाव गहराया।

विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने प्रतिमा रखने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने समझा बुझाकर हटवा दिया गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई और पथराव शुरू कर दिया। हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है… अमित कुमार राय एएसपी पश्चिमी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button