उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP में आरटीई के जरिये 1 लाख से अधिक बच्चों को मिला निजी स्कूलों में दाखिला, नामांकन में लखनऊ सबसे आगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया जारी है और आने वाले चरणों में यह संख्या और बढ़ेगी।

शनिवार को यहां जारी एक सरकारी बयान में आंकड़ों के हवाले से कहा गया कि नामांकन में लखनऊ सबसे आगे है, जहां 7,952 बच्चों को दाखिला मिला है। इसके बाद वाराणसी में 4,957, बुलंदशहर में 4,154 और बदायूं में 3,599 बच्चों का नामांकन हुआ है।

मुरादाबाद, आगरा, कानपुर नगर, गोरखपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद भी शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं। बयान के अनुसार सरकार का कहना है कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जिससे शिक्षा में समान अवसर की नींव मजबूत हो रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button