उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

महिला शक्ति की नई परेड : लखनऊ में 26 अप्रैल को 986 महिला आरक्षियों का दीक्षांत परेड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 अप्रैल को महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण देखने को मिलेगा, जब आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के तहत प्रशिक्षित 986 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व पुलिस लाइंस, महानगर में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।

सुबह करीब 8 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस लाइंस, पीएसी वाहिनियों और प्रशिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ महिला सशक्तीकरण और पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संदेश प्रसारित होगा। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के तहत कुल 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

इनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। जहां 1947 से 2017 तक यूपी पुलिस में केवल लगभग 10 हजार महिलाओं की भर्ती हुई थी, वहीं 2017 के बाद यह संख्या बढ़कर 44-45 हजार तक पहुंच गई है। वर्तमान में पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य कर दी गई है, जो राज्य में लैंगिक संतुलन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों में भी दक्ष बनाया गया। इसमें साइबर क्राइम की रोकथाम, सोशल पुलिसिंग, सीसीटीएनएस, फॉरेंसिक साइंस, हथियार संचालन, अपराध नियंत्रण, विवेचना, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

प्रशिक्षण में भारतीय संविधान, मानवाधिकार, लैंगिक संवेदनशीलता, अनुशासन, नैतिकता और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत गार्ड ड्यूटी, बंदी एस्कॉर्ट, हवालात प्रबंधन, वर्दी नियम, सलामी की विधि, योग, खेल और श्रमदान जैसी गतिविधियों के जरिए उन्हें व्यवहारिक रूप से भी तैयार किया गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button