देशबड़ी खबर

जबलपुर हादसे में सामने आई बड़ी चूक! तेज आंधी के अलर्ट के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, बढ़कर 9 हुई मृतकों की संख्या

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने हादसे के ठीक एक दिन पहले 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे क्रूज को बरगी डैम के पानी में उतार दिया गया। इसी दौरान, तेज हवा चली और क्रूज पलट गया।

9 लोगों की मौत और 9 लोग अब भी लापता

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 15 लोगों को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 मीटर नीचे डैम के गहरे पानी में फंसा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

Bargi Dam boat capsize

डैम के किनारे से 300 मीटर दूर पानी में हुआ हादसा

यह दुर्घटना बरगी डैम के किनारे से लगभग 300 मीटर दूर पानी में हुई। लोकल प्रशासन, NDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर है और लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है। सुबह होते ही जबलपुर में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज कर दिया गया। घटनास्थल से आई तस्वीरों में रेस्क्यू टीमों को लगातार पानी में खोजी अभियान चलाते देखा गया।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब जांच के आदेश दिए जा सकते हैं, ताकि यह मालूम चल सके कि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद क्रूज को संचालन की अनुमति कैसे मिली। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में 29 यात्रियों को ले जा रही क्रूज बोट पलट गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button