देश

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, सुसाइड से मचा हड़कंप

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जज ने सुसाइड कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाले जज ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जज का नाम अमन कुमार शर्मा है। जज की उम्र 35 साल बताई जा रही है। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना नहीं है।

पुलिस को दोपहर मिली सुसाइड की जानकारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना का पता आज दोपहर चला। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:45 बजे इस बारे में जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि यह कॉल परिवार के ही किसी सदस्य ने की थी।

पुलिस के बड़े अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर मिला, जिन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शर्मा फंदे से लटके हुए पाए गए। दिल्ली पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की है और इस मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है और पूरी घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। जज अमन कुमार शर्मा की अचानक हुई मौत से शहर के कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button