उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी में गरज चमक के साथ वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है।

हवा में नमी का स्तर अधिकतम 91 प्रतिशत तक पहुंचा, जिससे उमस का भी एहसास बना रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। कानपुर शहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा और मेरठ समेत अधिकांश शहरों में भी तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इसके साथ ही विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदला हुआ रह सकता है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button