पंजाबराज्य

विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 8 में 58 लाख रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का करवाया शुभारंभ

होशियारपुर, 11 मई:
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 8 में करीब 58 लाख रुपए की लागत से सवा दो किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 8 के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल के दौरान इस वार्ड में अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। इनमें सड़क निर्माण, गलियों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था तथा अन्य जनहित कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास को गति दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक ज़िम्पा का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button