उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

तिलक समारोह में दूल्हे को माला की जगह पहनाया गया हेलमेट, सामने आई वजह

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तिलक समारोह में दूल्हे को माला की जगह हेलमेट पहनाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।

क्या है पूरा मामला?

मामला कौशांबी जिले के मोअज्जमपुर गांव का है। यहां एक तिलक समारोह का आयोजन था, जिसमें दूल्हे को माला की जगह हेलमेट पहनाया गया। दरअसल कौशांबी जिले के गुहौली बंथरी के रहने वाले लाल बहादुर (पुत्र स्व. भैरव लाल सरोज) की शादी मोअज्जमपुर निवासी बाल किशुन सरोज की बेटी अंजली के साथ 13 मई को होनी है।

शादी से पहले तिलक का समारोह होता है, जिसमें दूल्हे को तिलक किया जाता है और पूजन के साथ गिफ्ट दिए जाते हैं। ये तिलक समारोह 11 मई को था। लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पर तिलक चढ़ाने के लिए आए थे। ऐसे में सारी रस्मे होने के बाद जब साले को दूल्हे को माला पहनानी थी तो उसने हेलमेट पहना दिया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि जब इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं तो ये बताया गया कि दूल्हे को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले की काफी तारीफ हो रही है।

गौरतलब है कि हर साल भारत मे ंसड़क हादसों में तमाम लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार होते हैं। ज्यादातर मामलों में ये पाया जाता है कि बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे में हेलमेट एक मुख्य सेफ्टी की चीज है, जिसे लगाकर बाइक सवार अपनी जान बचा सकते हैं।

दूल्हे को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश देना वाकई प्रेरणादायक है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button