उत्तर प्रदेशकारोबारठगीदिल्लीबड़ी खबरबरेली

40000 हजार मे उमराह का लालच देकर 154 जायरीनों से की गयी करोड़ों की ठगी, आरोपी पर उत्तर प्रदेश,दिल्ली सहित झारखंड मे भी ठगी के मुकदमे दर्ज

पीडित ने आरोपी सहित बीस अन्य खातो मे भेजे लाखों रुपये ,जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ने झारखंड में भी की 2.5 करोड़ की ठगी

ख्वाजा एक्सप्रेस 

बरेली। दिल्ली निवासी मुहम्मद मुबीन एवं मोहम्मद अनस पार्टनर्स सफ़र-ए-जन्नत टूर एंड ट्रेवल्स हज उमराह ज़ियारत ने जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड पर हज-उमराह के नाम पर 154 जायरीनों का लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुहम्मद मुबीन एवं मोहम्मद अनस ने बताया कि हम सफ़र-ए-जन्नत टूर एंड ट्रेवल्स हज उमराह ज़ियारत के पार्टनर्स है। मई 2025 में जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड ने हमको भरोसे मे लेकर फ्रेंचाइजी देने की बात कही तथा एक लिखित उमराह टूर एग्रीमेंट साइन कराया था, जिसमें लोगों को 40,000 रुपये एडवांस देने के बाद माह जनवरी मे उमराह के लिए भेजा जाना था। एग्रीमेंट के अनुसार जाने वाले सभी जायरीनों को उमराह के दौरान जरूरी सभी चीजें मुहैया कराने की भी बात एग्रीमेंट मे लिखी गयी थी। जन्नत हज उमराह प्राइवेट के डायरेक्ट यास्मीन पत्नी मोहम्मद सादिक ,जरीन पुत्री मोहम्मद कादिर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद आलमगीर, पुत्र मोहम्मद कादिर निवासी मलूकपुर जनपद बरेली को 19 मई 2025 को पीड़ित के द्वारा उमराह एडवांस बुकिंग के नाम पर 85 लोगों का 34 लाख रुपये दिए गये थे, जिसके बदले में यास्मीन पत्नी मोहम्मद सादिक ( डायरेक्टर जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड) का एचडीएफसी बैंक का एक चेक सिक्योरिटी अनुरूप दिया गया था उसके बाद हमारे द्वारा 86 लोगों का बुकिंग पेमेन्ट चौतीस लाख चालीस हजार रूपए आलमगीर के द्वारा बताये गये विभिन्न एकाउंटो में ट्रांसफर किये गये। हमारे द्वारा कुल 171 लोगों को उमराह कराने के लिये मोहम्मदआलमगीर संचालक जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दिये गये बैक एकाउंट मे अडसठ लाख चालीस हजार रूपए नगद व ट्रांसफर के रूप में दिये गये। मगर फिर भी आलमगीर के द्वारा हमारे 171 जायरीनों मे से सिर्फ 154 जायरीनों को ही उमराह पर भेजा गया। भरोसे के आधार पर मोहम्मद आलमगीर ने 154 लोगों के रिटर्न टिकट के नाम पर तेरह लाख पचास हजार रुपए नगद व खातो के माध्यम से फिर ट्रांसफर कराये गये। और वापस आकर हिसाब करने का भरोसा दिया था । 

पीड़ित पार्टनर्स ने ठगी का अहसास होने पर पुलिस को दी शिकायत

 

पीडित ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन बाद में 154 लोगों की हज उमराह बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल कर दिया गया। पीडित मुबीन और अनस को उमराह के नाम पर ठगी का अहसास होने पर बरेली पहुँच कर एसपी सिटी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। 

देश भर में हज और उमराह यात्रा के नाम पर ठगी के नित नये मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी एजेंट या कंपनी पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करे।

 

जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आलमगीर पर पहले से भी दर्ज है ठगी के कई मुकदमे 

 

जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आलमगीर एवं डायरेक्टर जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड यासमीन एवं जरीन पर भी ठगी के मुकदमे दर्ज है। जिसमे साइबर पुलिस स्टेशन उत्तरी ,जनपद के थाना किला सहित झारखंड मे भी ठगी की धाराओं में मुकदमे पंजीकृत किये गये है।

 

बरेली मे खोली कंपनी दिल्ली, झारखंड मे फ्रेंचाइजी देकर ठगे करोड़ों,झारखंड से 2.5 करोड़ तो दिल्ली से 80 लाख ठगे, जायरीनों को बनाया मोहरा 

 

बरेली के भाई बहनो के द्वारा एक जन्नत हज उमराह प्राइवेट लिमिटेड करके एक कम्पनी बनाई गयी । जिसमें यास्मीन पत्नी मोहम्मद सादिक तथा जरीन पुत्री मोहम्मद कादिर को डायरेक्टर बनाया गया तो वही भाई मोहम्मद आलमगीर पुत्र मोहम्मद कादिर स्वयं संचालक बन बैठा। लोगों को भरोसे में लेकर उनको कंपनी फ्रेंचाइजी देने तथा लोगों को उमराह पर भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की गयी।

वही भाई बहनो ने मिलकर दिल्ली, बरेली, रामपुर,राजस्थान सहित झारखंड के लोगो से उमराह कराने के नाम पर ठगी की गयी। लोगों को सस्ते उमराह का प्रलोभन देकर कुछ माह बाद उमराह कराने की बात कह कर एडवांस बुकिंग कर लोगों से रूपये लिये गये जिसमें अच्छे होटल की व्यवस्था, स्वादिष्ट खाना तथा उचित ट्रांसपोर्ट के साथ साथ वीजा व करीबी एयरपोर्ट से टिकट का भरोसा दिया गया। मगर संचालक आलमगीर के द्वारा लोगों के साथ ठगी करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी की गयी । सूत्रो से मिली जानकारी से ज्ञात हुआ कि इससे पूर्वता भी आलमगीर के द्वारा 58 लोगों को उमराह पर भेजा गया था मगर संचालक के धोखधड़ी करते हुए उनको रियाज की जगह 1300 किलो मीटर दूर दम्माम एयरपोर्ट से टिकट कराये गये। एयरपोर्ट पहुँचने से पहले फ्लाइट के चले जाने के कारण सभी हाजी वहां पर तीन दिनों तक फसे रहे।पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाद में उसे एहसास हुआ कि पूरी योजना सुनियोजित तरीके से उसे फंसाने के लिए बनाई गई थी। मामले में आर्थिक धोखाधड़ी और लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का भी आरोप लगाया गया है।    

 

पीड़ित ने एसपी सिटी मानुष पारीक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है कि हज और उमराह जैसे पाक सफर के नाम पर लोगों के भरोसे से खिलवाड़ किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button