विधायक विनय वर्मा ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण – झूम उठे ग्रामीण – हर तरफ हो रही प्रशंसा

डा० शाह आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस, शोहरत गढ़। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण * ब्लाक शोहरतगढ़़ के ग्राम बुढ़ापार में गूंजा “जल ही जीवन है” का संकल्प। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत वुढापार में शुक्रवार को “जल जीवन मिशन” (हर घर जल) योजना के तहत एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। विधायक शोहरतगढ़़ विनय कुमार वर्मा द्वारा नवनिर्मित पेयजल योजना का भव्य लोकार्पण और “जलार्पण” कर शुभारम्भ किया गया। आपको बता दें कि पेयजल योजना की कुल लागत ₹167.71 लाख, अनुमोदन वर्ष 2023-24 सहित शीर्ष जलाशय-125 किलोलीटर क्षमता व वितरण प्रणाली 8.090 किमी0 है। वहीं ब्लाक शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत बूढ़ापार में गृह जल संयोजन 348 परिवारों को सीधे घर तक कनेक्शन किया गया है और सौर ऊर्जा 16 किलोवाट का सोलर पैनल प्लान्ट सहित पंपिंग प्लान्ट 450 लीटर प्रति मिनट के श्राव वाला शक्तिशाली पम्प है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने सबसे पहले जल संयंत्र का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने विधि-विधान से फीता काटकर, “जलबंधन”, “जलार्पण” और “जल संकल्प” की प्रक्रिया पूर्ण की। जिसके क्रम में बुढापार गांव के “हर घर में नल से शुद्ध जल” की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। विधायक विनय वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि “167.71 लाख की लागत से तैयार यह योजना बुढापार गांव के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। 16 किलोवाट के सोलर पैनल से यह योजना पर्यावरण के अनुकूल भी है। ग्रामीणों को अब शुद्ध जल के लिए दूर नहीं जाना होगा।” उन्होंने पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भूषण तिवारी, सांसद प्रतिनिधि शोहरतगढ सूर्य प्रकाश पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान जीवन कुमार श्रीवास्तव, DPMU कोऑर्डिनेटर राजेश मिश्रा, TPI के DPM अभिषेक यादव एवं “जैक्सन-विश्वराज (जे0वी0)” के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं बूढ़ापार ग्रामवासियों ने शुद्ध पेयजल की इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



