उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी में सार्वजनिक वाहनों को टैक्स में छूट की तैयारी, ईंधन बचत के लिए परिवहन विभाग को निर्देश

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने ईंधन की बचत तथा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 मई को हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है।

परिवहन मंत्री ने आगामी 12 माह के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है, ताकि ई-वाहनों और सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिल सके। साथ ही पीक आवर्स में बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन कार्यालयों में 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां परिवहन विभाग और उप्र. स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉपोरेशन के समन्वय से विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।

दया शंकर सिंह द्वारा ‘पूल कार’ व्यवस्था का ऑडिट कर अधिकारियों को आवंटित अतिरिक्त वाहनों को वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीजल और पेट्रोल के उपयोग में अधिकतम कटौती करने पर भी जोर दिया गया है। सभी कार्यालयों और डिपो में अनावश्यक लाइटें बंद रखने, एयर कंडीशनर का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस पर रखने और गोबर गैस आधारित ऊर्जा मॉडल अपनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

विदेश यात्राओं पर छह माह तक रोक

विभाग में आगामी छह माह तक अधिकारियों की सरकारी विदेश यात्राओं पर रोक रहेगी। मुख्यालय से बाहर के अधिकारियों के साथ बैठकों के लिए वर्चुअल माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button