उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया क्या है उनका सबसे प्रिय विषय…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर अपना अडिग रुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा एक पूर्व डीजीपी का किस्सा सुनतो हुए कहा कि, “माफिया की सफाई” ये तो मेरा सबसे प्रिय विषय है। सीएम लखनऊ में पुलिस की करीब 120 एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराने से जुड़े किस्से का जिक्र कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पूरा किस्सा यूं सुनाया। उन्होंने कहा कि एक पूर्व डीजीपी अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले मेरे पास एक फाइल लेकर आए। बोले पुलिस की एक जमीन है, लेकिन उस पर माफिया का कब्जा है। मैंने कहा कि माफिया की सफाई तो मेरा प्रिय विषय है। आप फाइल मुझे दीजिए। मैं इसको ठीक करवा देता हूं।

सीएम ने आगे कहा कि, आपको जानकर हैरत होगी कि वो 120 एकड़ जमीन थी, जो माफिया कब्जाए बैठे थे। लखनऊ में एयरपोर्ट से बमुश्किल तीन किलोमीटर की दूरी स्थित इस जमीन की कीमत का अंदाजा आप लगा सकते हैं। वो जमीन पुलिस विभाग की थी। मैंने उसकी पूरी कुंडली निकलवाई। इस बीच डीजीपी ने बताया कि माफिया ने जमीन पर प्लॉटिंग भी शुरू कर दी है।

बुलडोजर पहुंचे तो भागकर सरेंडर करने पहुंचा

मैंने जमीन के सारे रिकॉर्ड निकलवाए। रेवेन्यू बोर्ड के किस अधिकारी ने माफिया के पक्ष लिया। उसकी डिटेल निकलवाई। बोर्ड के चेयरमैन को बुलाकर जमीन पर स्टे कराया। इस बीच वो व्यक्ति हाईकोर्ट चला गया। मैंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और अगले दिन जमीन पर बुलडोजर पहुंच गए।

लखनऊ में जब उसने पहली बार बुलडोजर देखा तो भागकर सरेंडर करने पहुंच गया। बोला कि मैं पूरी जमीन सरकार को हैंडओवर कर रहा हूं। मैंने कहा कि जमीन तो हम ले ही चुके हैं, लेकिन याद रखना कि अगर भविष्य में कहीं भी कब्जा किया तो यूपी में कहीं ठिकाना नहीं मिलेगा। आज आप देख रहे होंगे कि उस जमीन पर छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button