देशबड़ी खबर

पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद, कमरे में मिली शराब की बोतलें; 7 महीने पहले हुई थी शादी

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला का शव कमरे में नग्न अवस्था में फर्श पर मिला। इसके अलावा शराब की बोतलें भी मिलीं। महिला की नाक से खून और फर्श पर यूरिन भी निकला हुआ था। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों अलग-अलग आईटी कंपनियों में काम करते थे।

होम स्टे के कमरे में मिला शव

पुलिस ने बताया कि कोतवाली मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि टिपरीधार के कियाना होम स्टे के एक कमरे में ठहरे दंपति में से महिला की हालत गंभीर है। वह हलचल नहीं कर रही थी। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही 08 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलवाया गया। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार द्वारा जांच करने पर महिला को मृत घोषित किया गया।

दिल्ली से घूमने आए थे मसूरी

मृतक महिला की पहचान पी. राधा गायत्री (27) के रूप में हुई। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आई थी। यहां से 14 जून को दोनों लोग रात में करीब 11:30 बजे होम स्टे में पहुंचे थे। दोनों ने रात में शराब का सेवन किया और देर रात करीब 3:30 बजे “ब्लीस ” नामक कमरे में सो गए थे। महिला के पति के मुताबिक उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी के नाक से खून निकला हुआ था और यूरिन भी निकला हुआ था।

पति-पत्नी दोनों आईटी कंपनी में करते थे काम

पुलिस ने बताया कि मृतका नग्न अवस्था में फर्श पर लेटी पाई गई। बेड की चादर पर खून फैला हुआ था। कमरे में दो खाली शराब की बोतल और खाने की चाजें भी रखी हुई थीं। मृतका के पति द्वारा यह भी बताया गया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था। दोनों की शादी 08 नवम्बर 2025 को हुई था। महिला का गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करती थी, जबकि उसका पति पुणे की आईटी कंपनी में काम करता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करते हुए आवश्यक सैंपल कब्जे में लिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का भी आग्रह किया गया है। घटना की सूचना पर मृतका के सास-ससुर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मृतका के माता- पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button