अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

CM योगी ने मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक महोत्सव में लिया भाग, कहा- ‘भगवान ऋषभदेव धरती के पहले राजा, उन्हीं के पुत्र से पड़ा भारत नाम’

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भगवान ऋषभदेव दिगंबर जैन तीर्थ में आयोजित भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान ऋषभदेव दिगंबर और जैन परंपरा को कोटि-कोटि नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज यहां शामिल होकर मुझे बेहद आनंद का अनुभव हो रहा है। मैं भगवान ऋषभदेव दिगंबर और उनकी परंपरा को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आदिनाथ से चली यह परंपरा कहीं और की नहीं है। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ऋषभदेव ही हैं और यही उनकी पावन भूमि भी है।”

इस धरती के पहले राजा हैं भगवान ऋषभदेव : योगी

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भगवान ऋषभदेव इस धरती के पहले राजा हैं। अयोध्या का राजा पूरी दुनिया का और पूरी धरती का राजा होता था। उन्होंने बताया कि भगवान ऋषभदेव धरती के पहले राजा हैं और उन्हीं के पुत्र भगवान जड़भरत के नाम पर हमारे देश का नाम ‘भारत’ पड़ा है।मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने से अयोध्या के जैन तीर्थ क्षेत्र में भक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में की पूजा-अर्चना

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में पहुंचकर भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला विराजमान के दर्शन किए और विशेष विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button