उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

ललितपुर में सीएम योगी का मेगा शो, 221 परियोजनाओं का शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। अपने ललितपुर दौरे से पूर्व योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, ” ललितपुर में आज 1,766 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कुल 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन 221 परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो सीधे आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे।

योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे।

पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए। ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button