देशबड़ी खबर

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा ढहा : कई मजदूर मलबे में दबे; 5 मौतों की आशंका, रेस्क्यू जारी…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, जिससे कई लोग भारी मलबे के नीचे दब गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चीख-पुकार मचने लगी और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय कई मजदूर मौजूद थे और आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

पांच लोगों की मौत का भाजपा नेता राकेश सिंह ने किया दावा

भाजपा नेता राकेश सिंह ने हादसे के बाद दावा किया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच गईं।

बचावकर्मी मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी सावधानी के साथ चलाया जा रहा है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button