देशबड़ी खबर

हिमाचल में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, लड़खड़ाकर गिरे; वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भारतीय जनता पार्टी  के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यह प्रदर्शन बीडीसी चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन के गठन में कथित देरी के विरोध में आयोजित किया गया था।

चक्कर आने से लड़खड़ाकर गिरे

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद जब बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तब हर्ष महाजन उनके पास ही खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह लड़खड़ाने लगे। मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे वह गिरने से बच गए।

 हर्ष महाजन को आया था सिंकोप अटैक ​

घटना के तुरंत बाद उन्हें डीसी ऑफिस के बाहर खड़ी एचआरटीसी टैक्सी के माध्यम से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हर्ष महाजन को सिंकोप अटैक आया था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। सांसद को अब CCU में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि सिंकोप (Syncope) को आम बोलचाल में ‘बेहोश होना’ या ‘चक्कर खाकर गिरना’ कहा जाता है। मस्तिष्क में खून का दौरा कम होने की वजह से ऐसा होता है। बाद व्यक्ति ठीक भी हो जाता है।

हर्ष महाजन कौन हैं?

हर्ष महाजन बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद हैं। वह साल 2024 में हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर राज्यसभा सीट जीती थी। चंबा में जन्मे महाजन राज्य के पूर्व पशुपालन मंत्री हैं। वे हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री देश राज महाजन के बेटे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 1993 में वे कांग्रेस के टिकट पर चंबा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे।1998 और 2003 के चुनावों में भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। महाजन सितंबर 2022 में कांग्रेस से अलग हो गए और 2022 के हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हो गए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button