पंजाबराज्य

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 28 जून 2026:

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 1,055 मामले दर्ज किए, जिनमें 1,111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, इस अवधि में 296 विजिलेंस जांच (इंक्वायरी) दर्ज की गईं, जबकि अदालतों ने भ्रष्टाचार के 149 मामलों में 236 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने के 503 मामलों में 610 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार 521 आपराधिक मामलों में 485 आरोपियों को तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के 31 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसी अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित 116 विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं, जबकि 180 अन्य विभिन्न मामलों में भी विजिलेंस जांच शुरू की गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button