देशपंजाबबड़ी खबरराज्य

हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया, उतना बाहर से आए आतताइयों ने भी नहीं किया: केजरीवाल

नई दिल्ली। लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के काफिले के आगे हनुमान जी के भेष में नृत्य कर रहे व्यक्ति की वायरल वीडियो पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितना नुकसान और अपमान भाजपा के लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया। जितना इन लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा। हिंदू धर्म पर भाजपा के लोग कलंक हैं। उन्होंने नितिन नवीन से कहा कि आप क्या कर रहे हैं। आपको शर्म आती है? पूरे हिंदू समाज से माफी मांगिए।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में उनकी गाड़ी के आगे भगवान हनुमान के भेष में भाजपा का झंडा लिए नृत्य कर रहे व्यक्ति की और हनुमान जी पूजा करते हुए अपना वीडियो साझा कर कहा कि ये दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं। हमारी विचारधारा – हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उन मे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। वहीं इनकी विचारधारा – ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते। इनके लिए राम और हनुमान सत्ता और पैसा पाने का ज़रिया हैं। इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं होता।

यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी- संजय सिंह

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ये क्या मजाक बना रखा है? भाजपा के नेता अपने जुलूस में भगवान बजरंग बली को हाथ में भाजपा का झंडा देकर नचवा रहे हैं। यही हाल रहा तो भाजपा, “हिंदू धर्म” खत्म करके “भाजपा धर्म” लागू कर देगी। अपने नेताओं को भगवान घोषित कर उनका मंदिर बनवाएगी और देश वासियों से उनकी पूजा करवाएगी।

हनुमान जी के अपमान से लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं- सौरभ भारद्वाज

इस वीडियो को साझा कर  “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नितिन नबीन से कहा कि इससे लाखों हिंदुओं की तरह मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ये सीधे मेरे हिंदू धर्म का और मेरे आराध्य हनुमान जी का अपमान है। कृपया आप अपने इस कृत्य की क्षमा मांग लीजिए। हनुमान जी के मंदिर जाकर कृपया माफी मांग लें। इससे आप छोटे नहीं हो जाएंगे। मैं भाजपा से भी कहूंगा कि पार्टी के तौर पर आप इस कृत्य की माफी मांग लीजिए।

क्या बजरंग बली के अपमान पर भाजपा के लोग अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं?- आतिशी

इसी वीडियो को रिपोस्ट कर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि जो भाजपा के नेता कल से भिनभिना रहे हैं कि नितिन नबीन का अपमान हो गया, क्या आज बजरंग बली के अपमान के बारे में अपना मुंह खोलने की हिम्मत रखते हैं? रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने आप को हनुमान से भी बड़ा मानते हैं और भगवान को अपने सामने पार्टी के झंडे के साथ नचाते हैं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सवाल किया कि नितिन नबीन के इस अहंकार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ टिप्पणी करना चाहेंगी या हनुमान के अपमान पर उनको बोलने से मना किया गया है?

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button