देश

करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे से दहल गया सतारा जिला

महाराष्ट्र के सतारा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के फलटन तालुका के खामगांव में बिजली का करंट लगने से पारधी समुदाय के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घर के सामने बिजली के केबल का तार छूने से ये पूरा हादसा हुआ। एक दूसरे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत की बात कही जा रही है।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

पुलिस ने सतारा के फलटण में हुए इस हादसे की बारे में जानकारी दी है। दरअसल, ये पूरी घटना गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। इस हादसे को लेकर फलटण थाने के एक अधिकारी ने कहा- प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि परिवार घर के बाहर बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया और उन्हें बिजली का झटका लगा। हमें घर के बाहर एक बिजली का तार पड़ा हुआ मिला। आशंका है कि तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति को बिजली का झटका लगा और परिवार के बाकी सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े होंगे जिससे उन्हें भी बिजली का झटका लग गया।” अधिकारी ने आगे कहा कि परिवार के चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

मृतकों की पहचान सामने आई

सतारा में हुए इस दर्दनाक हादसे में करंट लगने के कारण जान वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इन सभी मृतकों की पहचान भी सामने आ गई है। मृतकों की पहचान किसोराडे शिंदे, सचिन शिंदे, गगया शिंदे और अर्चना शिंदे के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फलटन पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना को लेकर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। करंट लगने के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे और एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button