पंजाबराज्य

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़, 8 जुलाई:

पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग के 52 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियाँ न केवल विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में सहायक साबित होंगी, बल्कि विभाग की चल रही और नई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन 52 उम्मीदवारों की भर्ती तरस के आधार पर नौकरी देने संबंधी नीति के तहत की गई है। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में 3 जूनियर नक्शा नवीस, 9 क्लर्क, 31 सेवादार, 1 सफाई सेवक, 7 जूनियर तकनीशियन और 1 हेल्पर तकनीशियन शामिल हैं।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर पेयजल और स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ योग्य नौजवानों को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों से विभाग की कार्यक्षमता में और सुधार होगा और विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक मान सरकार ने नौजवानों को 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आज की नियुक्तियों सहित वर्ष 2022 से अब तक विभिन्न श्रेणियों में कुल 520 नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं। इससे पहले की गई 468 नियुक्तियों में 44 उप मंडल इंजीनियर, 97 जूनियर इंजीनियर, 81 जूनियर नक्शा नवीस, 41 क्लर्क, 27 स्टेनोटाइपिस्ट, 25 जूनियर तकनीशियन, 76 हेल्पर टेक्नीकल, 71 सेवादार, 1 चौकीदार और 5 सफाई सेवक शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी राज्य के विभिन्न ज़िलों में अपनी सेवाएँ निभा रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाते हुए विभाग की प्रगति और जनसेवा को और मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button