देशबड़ी खबर

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, कुल 36 लोग सवार थे, हेल्पलाइन नंबर जारी

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई। हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसा शनिवार को हुआ। भारतीय मिशन ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने के कारण कंट्रोल रूम बनाए हैं। दूतावास ने कहा कि लोकल अधिकारी घटना की सही जानकारी का पता लगा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में, कई भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास पलट गई है।” दूतावास की तरफ से कहा गया कि जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

Boat

पहले कंट्रोल रूम से +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में दूसरे कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।

बोट में सवार थे 36 लोग

हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया।कैसे हुआ हादसा?

फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट होन में रुट से आन थोई बंदरगाह तक पर्यटकों को ले जा रही थी। न्गोई से लगभग 400 मीटर की दूरी पर बोट पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। पलटी हुई नाव को देखकर आसपास की टूरिस्ट बोट मदद के लिए आईं। बचाव कार्य में शामिल एक बोट के मालिक ने बताया कि उनकी बोट लगभग पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन बचाव अभियान में बाधा आई। कई पर्यटक पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे और उन्हें निकालना आसान नहीं था। इस वजह से केवल कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका। घटना के समय समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही थीं। हालांकि, बारिश नहीं हो रही थी और अन्य पर्यटक बोट भी चल रही थीं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button