देशबड़ी खबर

Bihar SI Prohibition Exam 2026 : ब्लूटूथ से नकल की कोशिश नाकाम, 38 जिलों के 515 केंद्रों पर हुई परीक्षा, दो बायोमेट्रिक कर्मी भी पकड़े गए

पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) के 78 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 515 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। आयोग के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

जैमर, CCTV और बायोमेट्रिक निगरानी के बीच परीक्षा

आयोग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, हॉटलाइन वीओआईपी फोन, प्रवेश द्वार पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सत्यापन और परीक्षा कक्ष के भीतर भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी।

पटना में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अभ्यर्थी पकड़ा गया

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद पटना के श्री सियाराम सिंह यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बेगूसराय में दो बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार

वहीं, बेगूसराय के एस.के. महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो बायोमेट्रिक कर्मियों को अभ्यर्थियों को कथित रूप से कदाचार कराने के प्रयास में पकड़ा गया। आयोग ने स्पष्ट किया कि इन दोनों घटनाओं को छोड़कर राज्य के किसी भी अन्य परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

22 जुलाई को होगी ASI (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों, केंद्राधीक्षकों और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोग ने यह भी बताया कि 22 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु), पटना में सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) पदों के लिए विज्ञापन संख्या-04/2026 के तहत प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 11 जिलों में एक पाली में होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button