देश

यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी ये 30 स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेल के पश्चिम रेलवे जोन ने कुल 30 स्पेशल ट्रेनों की सेवा में विस्तार की घोषणा की है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को अब 31 अगस्त, 2026 तक चलाने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे के इस फैसले से यूपी, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने उन सभी स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है, जिनकी सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है।

कौन-सी ट्रेन, कब तक चलाई जाएगी

  1. ट्रेन नंबर- 04140, दादर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन अब 30 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  2. ट्रेन नंबर- 04139, प्रयागराज-दादर स्पेशल ट्रेन अब 28 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  3. ट्रेन नंबर- 04176, दादर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 01 सितम्बर, 2026 तक चलाई जाएगी।
  4. ट्रेन नंबर- 04175, सूबेदारगंज-दादर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  5. ट्रेन नंबर- 04126, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 1 सितम्बर, 2026 तक चलाई जाएगी।
  6. ट्रेन नंबर- 04125, सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  7. ट्रेन नंबर- 02200, बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  8. ट्रेन नंबर- 02199, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  9. ट्रेन नंबर- 09706, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  10. ट्रेन नंबर- 09705, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  11. ट्रेन नंबर- 09708, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई, 2026 तक चलाई जाएगी।
  12. ट्रेन नंबर- 09707, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई, 2026 तक चलाई जाएगी।
  13. ट्रेन नंबर- 09447, अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई, 2026 तक चलाई जाएगी।
  14. ट्रेन नंबर- 09448, पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई, 2026 तक चलाई जाएगी।
  15. ट्रेन नंबर- 04120, वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  16. ट्रेन नंबर- 04119, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  17. ट्रेन नंबर- 04178, वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  18. ट्रेन नंबर- 04177, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  19. ट्रेन नंबर- 01908, उधना-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  20. ट्रेन नंबर- 01907, आगरा कैंट-उधना स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  21. ट्रेन नंबर- 04156, उधना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 01 सितम्बर, 2026 तक चलाई जाएगी।
  22. ट्रेन नंबर- 04155, सूबेदारगंज-उधना स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  23. ट्रेन नंबर- 04106, उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  24. ट्रेन नंबर- 04105, प्रयागराज-उधना स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  25. ट्रेन नंबर- 04112, गांधीग्राम-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  26. ट्रेन नंबर- 04111, प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  27. ट्रेन नंबर- 01906, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 01 सितम्बर, 2026 तक चलाई जाएगी।
  28. ट्रेन नंबर- 01905, कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।
  29. ट्रेन नंबर- 01909, असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 01 सितम्बर, 2026 तक चलाई जाएगी।
  30. ट्रेन नंबर- 01910, आगरा कैंट-असारवा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त, 2026 तक चलाई जाएगी।

आज से शुरू हुई बुकिंग

पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर- 04140, 04176, 04126, 02200, 09706, 09708, 09447, 04120, 04178, 01908, 04156, 04106, 04112, 01906 और 01909 की बुकिंग 12 जुलाई, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इन सभी स्पेशल ट्रेनों के की पूरी समय सारणी और स्टॉपेज आदि जानकारी के लिए आप रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं या 139 पर कॉल कर सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button