पंजाबराज्य

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित शेड्यूल जारी: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 15 जुलाई:

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी पहले घोषित शेड्यूल में संशोधन करने संबंधी पत्र जारी किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि घर-घर जाकर गणना फार्मों के वितरण का कार्य 3 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा। इसी प्रकार पोलिंग बूथों के युक्तिसंगतकरण का कार्य भी 3 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों संबंधी आपत्तियां और दावे 13 अगस्त, 2026 से 12 सितंबर, 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जबकि इन आपत्तियों और दावों का निपटारा 13 अगस्त, 2026 से 8 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी पात्र नागरिकों से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके चुनाव संबंधी विवरण पूरी तरह सही एवं अद्यतन हों। इससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button