देशबड़ी खबर

हरसिमरत कौर ने की सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग, गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर महाराष्ट्र के नांदेड में SAD चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की NIA जांच की मांग की है। हरसिमरत कौर ने लिखा कि 2024 में भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। दो बार हत्या की कोशिश बेहद चिंताजनक है। साथ ही आशंका जताई है कि यह हमला किसी गहरी अंतर-राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा भी हो सकता है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

हरसिमरत कौर क्यों कर रहीं NIA जांच की मांग?

अपने X पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने अपने पत्र की 3 अहम बातों के बारे में भी बताया:

हरसिमरत कौर ने आगे लिखा कि इन हमलों की गंभीरता, पैटर्न और हालात को देखते हुए NIA से गहन जांच की जरूरत है।

हमला करने वाले सिख नहीं कहा जा सकता- हरसिमरत

हरसिमरत कौर बादल ने अपने पति और पार्टी चीफ सुखबीर सिंह बादल पर हुए अटैक पर बीते शनिवार को भी बात की। हरसिमरत कौर ने इसे “सुनियोजित राजनीतिक साजिश” बताते हुए कहा कि इसके पीछे जो भी है, उसको सिख नहीं कह सकते।

कृपाण से सुखबीर बादल पर हुआ था हमला

बता दें कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के बाहरी इलाके में मौजूद एक गुरुद्वारे के भीतर बीते गुरुवार को निहंग समुदाय के एक सदस्य ने ‘कृपाण’ से सुखबीर बादल पर हमला कर दिया था। इस अटैक में सुखबीर बादल के दाहिने हाथ में चोटें आई थीं। इस हमले के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हमले का जिक्र कर इमोशनल हुईं हरसिमरत कौर

गौरतलब है कि पंजाब के खन्ना में गोवा मुक्ति आंदोलन के नेता करनैल सिंह इसरू की याद में हुए कार्यक्रम में भाषण देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने पति पर हुए अटैक का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गई थीं। हरसिमरत कौर ने कहा, “मुझे माफ करें, मैं आज बहुत इमोशनल हूं क्योंकि पिछले 48 घंटे मेरे और मेरी फैमिली के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। आज मुझे यहां नहीं होना था, सुखबीर बादल को यहां होना था। लेकिन देखिए उनके साथ क्या हुआ।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button