37वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह: सरस्वती शिशु मंदिर सूर्यकुंड के छात्रों ने जीते 19 मेडल, 13 गोल्ड पर जमाया कब्जा

गोरखपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर, सूर्यकुण्ड, गोरखपुर के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि 37वी. क्षेत्रीय खेलकूद समारोह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर प्रयागराज में आयोजित हुआ।
विद्यालय के 16 छात्रों ने तैराकी, कराटे, ताइक्वाण्डो में प्रतिभाग किया, जिसमें छात्रों ने 13 गोल्ड, 05 सिल्वर मेडल एवं 01 कांस्य प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने विजयी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
छात्रों की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. कैलाश चन्द्र पति तिवारी, मंत्री डा. अश्वनी कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक चटर्जी, प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, शारीरिक आचार्य श्री राकेश कुमार अग्रहरी, श्री अनूप कुमार पाण्डेय, श्री अरविन्द कुमार ओझा सहित विद्यालय के सभी आचार्यो ने उन्हें अपनी शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।



