उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए BJP, सपा और बसपा ने कसी कमर, आज तीनों पार्टियों ने बनाई अहम रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन राजधानी लखनऊ में राजनीतिक दलों की गतिविधियों ने चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अलग-अलग बैठकों के जरिए अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के 98 जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

13 प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे

बैठक में तय किया गया कि अभियान के दौरान एक महीने तक 13 तरह के अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। लाभार्थियों के घरों तक पहुंचने, दीप जलाने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों से जुड़ने पर भी जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यक्रम केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर उनका असर दिखाई देना चाहिए।

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के 75 जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सपा समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से हर बूथ पर सतर्क रहने और मतदाता सूची से जुड़े कामों पर नजर रखने को कहा। साथ ही सपा ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने का ऐलान किया।

मायावती ने दी जनता के बीच जाने की सलाह

उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी पार्टी के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव से पहले महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लिए किए जाने वाले वादों और घोषणाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की सलाह दी। मायावती ने कहा कि चुनावी वादों और बाद में उनके क्रियान्वयन के बीच अंतर को जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए।

दयाशंकर सिंह ने अखिलेश पर बोला हमला

इस बीच परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के STF को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि STF ने माफियाओं के सफाया किया है,गुंडा राज खत्म किया है।उनके समय मे भी STF था लेकिन उन्होंने खुद अपराधियो को संरक्षण दिया था,हर जिले में माफिया पैदा किया था। लखनऊ में SSP बंगले के बाहर पुलिस को घसीटा जाता था। जेल से अपराधी DGP आफिस जाता था ।आज योगी जी की सरकार है कोई पुलिस का कालर पकड़ेगा तो अपराधी का कलेजा निकाल दिया जाएगा। आज पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है। अखिलेश यादव को कानून का राज अच्छा नही लग रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button