उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबुलंदशहरराज्यलखनऊ

बुलंदशहर में पत्नी से पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की मुश्किलें बढ़ीं, FIR दर्ज

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में पत्नी की पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ पुलिस ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। गुड्डू पंडित पर मारपीट, गाली गलौच की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सपा और बसपा के टिकट पर 2 बार विधायक रहे गुड्डू पंडित

सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पंडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पंडा के बाल पकड़कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

अर्चना पंडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अर्चना पंडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी का सामने आया बयान

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और गाली गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button