देश

नेहा बोरा ने ‘बांग्लादेश की जेनजी क्रांति’ को बताया प्रेरणा, भड़के सीएम योगी, मुख्यमंत्री धामी ने भी घेरा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बांग्लादेश की जेनजी क्रांति को प्रेरणा बताने वाली ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। नेहा बोरा के बयान को लेकर अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर हैं।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन करने से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग अराजकता से नहीं, जनादेश से निकलता है। वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को आखिर जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है?

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं। बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का स्वप्न देखने वाली शक्तियां युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के स्थान पर अराजकता के औजार थमाना चाहती हैं। चुनाव सुधार का मुखौटा, न्याय का नारा और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बोने वालों को समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है, जिसे षड्यंत्रों के अंधड़ हिला नहीं सकते।”

उन्होंने आगे लिखा, ”हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं। जनता-जनार्दन ने राजनीति के इन मारीचों-कालनेमियों को पहचानकर ही सत्ता से दूर रखा है। अब ये देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाना चाहते हैं। उनकी इस सियासी साजिश को देश कभी सफल नहीं होने देगा।”

इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस और इंडी ब्लॉक को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मंशा अब किसी से छिपी नहीं है। बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को आखिर जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है?”

सीएम धामी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा , ”लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में नाकाम कांग्रेस के शहजादे अब अराजकता के सहारे सत्ता परिवर्तन का रास्ता तलाश रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, देश में अशांति का माहौल बनाकर और भारत की विकास यात्रा में बाधा डालकर सत्ता हासिल करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। 2014 के बाद देश की जनता ने विकास और प्रगति को देखा है, जो कभी कांग्रेस के शासन में केवल भ्रष्टाचार और लूट देखते थे। लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनता के वोट से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button