विदेश

जब इजरायली रो पड़े! कैप्टन स्मित के सम्मान में कड़ा प्रसाद, पीएम मोदी की मेजबान शेफ ने सुनाई पूरी कहानी

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रेस्त्रां में खाना खिला चुकीं इजरायल की सेलिब्रिटी शेफ और एक तंदूरी रेस्त्रां संचालिका रीना पुष्कर्णा ने इजरायली नागरिकों को कड़ा प्रसाद परोसने से जुड़ा भावुक अनुभव साझा किया। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार, पीएम नेतन्याहू की पत्नी सारा के फोन कॉल और इजरायली नागरिकों के आभार की कहानी सुनाई।

रीना ने कड़ा प्रसाद के पीछे की वजह का जिक्र करते हुए कहा,” कैप्टन स्मित ने बड़ी संख्या में इजरायली नागरिकों को बचाया था। इसके बाद इजरायली नागरिक जब भी रास्ते में किसी भारतीय को देखते थे, तो कैप्टन के नाम से ‘थैंक्यू-थैंक्यू’ कहकर आभार जताते थे। वे सोच भी नहीं सकते थे कि कोई हिंदुस्तानी उनके लिए इतना कुछ कर सकता है। मैंने सोचा कि मैं अब उनकी तरफ से कोई डिश बनाती हूं और हम इजरायलियों को थैंक्यू बोलते हैं।”

उन्होंने बताया कि इसी भावना के साथ उन्होंने इजरायली नागरिकों के लिए कड़ा प्रसाद तैयार किया। उनके मुताबिक, जब उन्होंने यह प्रसाद उन्हें दिया तो वे भावुक हो गए। वहां मौजूद कई महिलाएं रो पड़ी थीं। उनसे पूछा, “क्या कड़ा प्रसाद वास्तव में भारत के धार्मिक स्थलों में परोसा जाता है और क्या वह उन्हें यह प्रसाद सचमुच उनकी (मच्छार को थैंक्यू बोलने के बदले) खातिर दे रही हैं?”

रीना ने उस एक फोन कॉल का भी खुलासा किया जिसमें मच्छार के इजरायल आने पर मेजबानी की बात थी। बोलीं, मेरे पास मैडम (सारा नेतन्याहू) का फोन कॉल आया उन्होंने कहा कि कैप्टन इजरायल आएंगे उन्हें यहां सम्मानित किया जाएगा। फिर वादा लिया, ” चूंकि कैप्टन शाकाहारी हैं, इसलिए उनकी मेहमाननवाजी की जिम्मेदारी आप संभालेंगी। मैं और मेरी टीम उनके लिए भोजन तैयार कर परोसेंगे।”

हंसते हुए बोलीं, “इस मौके पर उनको मैं कड़ा प्रसाद भी दूंगी और ये इजरायली नागरिकों की ओर से उन्हें भेंट होगा।”

भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया था। उन पर को पायलट ने ही जानलेवा हमला कर दिया था, फिर भी उन्होंने जान पर खेलकर लोगों को बचाया था। इसके बाद इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन मच्छार को देश के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button