उत्तर प्रदेशलखनऊ

जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर लखनऊ में चल रहा प्रशिक्षण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में ‘जनपद स्तरीय योजनाओं में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण’ विषयक 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के उप निदेशक बीडी चैधरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम्य विकास संस्थान, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयेजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल से शुरु हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ अप्रैल तक चलेगा।

उप निदेशक बीडी चैधरी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के स्थानीय निकाय, लोक निर्माण, अग्निशमन पुलिस दल ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य तथा वन एवं पर्यावरण विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान, गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य स्तरीय आपदा विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रबुद्ध एवं उपयोगी वार्तायें प्रदान की जा रही हैैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button