उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

डाॅ अम्बेडकर के सपनों को भाजपा सरकार कर रही साकार : संदीप सिंह

  • बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा, सदैव कृतज्ञ रहेंगे देशवासी

सुलतानपुर। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विचार संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। यह हमारे लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। भाजपा सरकार डाॅ अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रही है।

जिला मुख्यालय स्थित पं.राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गुरुवार को डॉ अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित विचार संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संविधान में अनेक प्राविधान किए। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। भेदभाव रहित एवं समरस समाज का निर्माण ही हम सभी की डॉ.अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 5 वर्षों में अराजक तत्वों को प्रदेश से बाहर निकालने का काम किया है। हमारी युवा पीढ़ी को भी बाबा साहेब के अच्छे कार्यों व विचारों को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पानी से नहाता है वो लिबास बदलता है, लेकिन जो पसीने से नहाता है वो इतिहास बदलता है। डॉ अम्बेडकर ने इतिहास बदलने के साथ-साथ देश को एक नई दिशा देने का भी काम किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का ऐसा जीवन है, जिससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा बाबा साहेब जैसे महान व्यक्तित्व का हमारी आने वाली पीढ़ी याद रखें और उनसे सीख ले। इसीलिए प्रत्येक जनपद में वृहद स्तर पर बाबा साहेब का जन्म जयंती कार्यक्रम आज हम मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अच्छे कार्यों को एक एक युवा के बीच पहुंचा सके तभी कार्यक्रमों को सफलता मिलेगी।

बेसिक शिक्षा के स्कूलों मैं शिक्षण कार्य को सुधारने के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण विद्यालय 2 वर्ष से बंद रहे इसके बावजूद भी हमारी सरकार ने अभिभावकों व बच्चों तक उनकी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का कार्य किया है। विद्यालयों की मिशन कायाकल्प के माध्यम से उनकी तस्वीर बदल दी गई है। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से नए बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। निजी स्कूलों में फीस की बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार द्वारा दी गई छूट के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इसमें फेरबदल भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि आने वाले 5 सालों में हमारे सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट व सुविधा युक्त होंगे। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने 25000 बेसिक विद्यालयों कायाकल्प कर स्मार्ट बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा बाबा साहेब के जन्म जयंती को केन्द्र मानकर संगठन का ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का विचार डाॅ.अम्बेडकर के आदर्शों के प्रति परस्पर सद्भावना को व्यक्त करता है।

विचार संगोष्ठी को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा एवं राजेश गौतम ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब के जन्म से लेकर उनके जीवन के अंतिम दिनों तक वह जहां-जहां रहे उसको भाजपा की मोदी सरकार ने ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की गरीब समर्थित कल्याण योजनाओं से लोगों के जीवन का स्तर बढ़ रहा है।आज हमको जरूरत है कि बाबा साहेब के आदर्शों व दिखाए गए मार्गों पर चलकर एक-एक व्यक्ति को शिक्षित करने में अपना योगदान देंने का संकल्प ले।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button