उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलडीए के पार्क में मस्जिद का खुला गेट, स्थानीय लोगों में आक्रोश

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) व नगर निगम शहर के पार्कों को सुंदर बनाने की मुहिम में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर जे में एलडीए के पार्क संख्या 11 को उजाड़ने का प्रयास जारी है। यह स्थिति एलडीए के पार्क से सटाकर बनी मस्जिद का गेट खुलने के चलते सामने आई है। मस्जिद का गेट खुलने के बाद से पार्क से बाहरी लोगों को आवागमन हो रहा है।पार्क की दुर्दशा को लेकर अब स्थानीय नागरिकों ने विरोध शुरु कर दिया है।

एलडीए के पार्क में मस्जिद का गेट खुला होने से स्थानीय नागरिक संजीव कुमार, दीपक सिंह, प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों में आक्रोश का माहौल है। पार्क में अतिक्रमण व बदहाली पर आक्रोशित संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि कुर्सी रोड पर जानकीपुरम क्षेत्र में बना एलडीए का पार्क बहुत पहले सुंदर स्थिति में था, लेकिन देखते ही देखते यह बदहाल होता जा रहा है। जिसका मुख्य कारण पार्क से मार्निंग वॉकर व यहां घूमने वाले लोग के अलावा बाहरी तत्वों का आवागमन होना है।

संजीव ने बताया कि पार्क के दो तरफ सड़क है। पार्क के एक ओर मस्जिद की दीवार लगती है। मस्जिद की दीवार से गेट बना हुआ है, वहां से आवागमन होता है। अक्सर पार्क में वाहनों को खड़ा किया जाता है। पार्क की सुंदरता को पुनः स्थापित करने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी। एलडीए के अधिकारियों से मिलकर अपनी बात को रखा, फिर भी अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ।

स्थानीय नागरिक सुनील ने बताया कि उक्त प्रकरण में स्थानीय लोगों ने लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा से सम्पर्क किया और उन्हें पार्क की समस्या से अवगत कराया। विधायक नीरज बोरा ने शिकायती पत्र लेकर इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एलडीए के तहसीलदार शशि भूषण पाठक ने बताया कि उक्त प्रकरण की जानकारी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत को सुना जा रहा है। मौके पर जैसा बताया जा रहा है वैसी स्थिति पायी जाने के बाद एलडीए उचित कार्रवाई करेगा। एलडीए की जमीन या पार्क पर कोई भी अतिक्रमण नहीं कर सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button